मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

आदिवासी हितैसी बनने वाले राहुल गांधी के पास बिरसा मुंडा के जन्मभूमि उलिहातू जाने का वक्त नही:- दीपक प्रकाश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने कांग्रेस के राजकुमार की जनजातीय समाज को लेकर कथनी और करनी में अंतर पर प्रहार की है।

श्री प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस और उसके राजकुमार राहुल गांधी आदिवासी और दलित की बात करते है। उनके हक अधिकार और मान सम्मान की बात करते हैं लेकिन जब राहुल गांधी झारखंड़ के खूंटी जिला पहुंचे वहां से मात्र कुछ ही दूरी पर स्थित झारखंड़ के अमर शहीद धरती आबा बिरसा मुंडा जी का पैतृक गांव उलिहातू है।जहां पर उनके वंशज रहते हैं। राहुल गांधी खूंटी में रहे लेकिन उनके गांव नहीं गये। काश राहुल गांधी वहां जाते और धरती आबा को श्रद्धांजलि देते और उनके वंशजो से मिलकर उनकी स्थिति की जानकारी लेते तो हम सब कह सकते थे कि राहुल गांधी और कांग्रेस आदिवासियों के हितैसी हैं। लेकिन राजकुमार को कहाँ इतना वक्त की उनके गांव जाते।वे तो मौज मस्ती के लिए निकले हैं न्याय यात्रा के नाम पर।

उन्होंने कहा कि देश के आदिवासी और दलितों के सच्चा हितैसी अगर कोई है तो वह है भाजपा और देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। मोदी जी देश के पहले प्रधानमंत्री है जो अमर शहीद बिरसा मुंडा जी के गांव गए।उनके वंशजो से मिले। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही इस देश की एक मात्र पार्टी है जिन्होंने आदिवासियों को मान सम्मान दी है। मोदी जी के नेतृत्व में धरती आबा जी के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और देश को भारत की आजादी में जनजाति समुदाय के महत्वपूर्ण भूमिका को जानने का मौका दिया। भाजपा ही वह पार्टी है जिसने जनजातीय मंत्रालय का निर्माण की। भाजपा सरकार ने ही जनजातीय समाज की एक आम महिला को राष्ट्रपति जैसे देश के सर्वोच्च पद पर बिठाया। भाजपा सरकार में ही झारखंड़ के जनजाति समाज के कड़िया मुंडा जी को पद्म विभूषण तथा सिमोन उरांव,जमुना टुडु, दिगंबर हांसदा जैसे जनजातीय समाज के लोगो को पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित की।अतः कांग्रेस को जनजातीय समाज का हितैसी बनने का ढोंग को बंद करना चाहिए। देश के आदिवासी समाज कांग्रेस की समाज के प्रति घड़ियाली आंसू को अच्छी तरह से समझ चुकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें