मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:19 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में रोका गया, नहीं मिला क्लीयरेंस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में रोका गया, नहीं मिला क्लीयरेंस

गोड्डा। कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर झारखंड के गोड्डा में रोका गया। शुक्रवार को एटीसी से क्लीयरेंस न मिलने के कारण राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर काफी देर तक गोड्डा में ही खड़ा रहा। इस कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं दिया गया। राहुल गांधी शुक्रवार को महागामा से कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडेय सिंह के लिए वोट मांगने आये थे।दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बिहार के जमुई में कार्यक्रम था और उसके बाद देवघर होते हुए उनका विमान उड़ान भरने वाला था। इस कारण से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस में देरी हुई। राहुल गांधी का बोकारो के बेरमो में भी एक कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन क्लीयरेंस न मिलने के कारण उन्हें कुछ समय तक महागामा में रुकना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोग और उनके समर्थक राहुल गांधी के पास पहुंचे और उनके साथ तस्वीरें खींचवाने लगे।कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि प्रधानमंत्री देवघर में हैं, राहुल गांधी को उस क्षेत्र से गुजरने की अनुमति नहीं दी गयी। प्रोटोकॉल है, जिसे हम समझते हैं लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक देश पर शासन किया और ऐसी घटना कभी किसी विपक्षी नेता के साथ नहीं हुई। यह स्वीकार्य नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें