मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी आज मप्र के चुनावी दौरे पर, मंडला और शहडोल में जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भोपाल,लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी

आज (सोमवार ) मध्य प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह मंडला लोकसभा

सीट के अंतर्गत सिवनी जिले के धनोरा तथा शहडोल में पार्टी उम्मीदवारों के

समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडला से कांग्रेस ने विधायक ओमकार

सिंह मरकाम और शहडोल से विधायक फुंदेलाल सिंह मार्कों को उम्मीदवार बनाया

है।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के अनुसार,

राहुल गांधी दोपहर दो बजे सिवनी जिले के ग्राम धनोरा पहुंचेंगे, जहां

कांग्रेस उम्मीदवार ओमकार सिंह मरकाम के समर्थन में जनसभा को संबोधित

करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी शाम को शहडोल पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी

प्रत्याशी फुंदेलाल सिंह मार्कों के समर्थन में बाणगंगा मेला ग्राउंड में

जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू

पटवारी भी जनसभाओं में मौजूद रहेंगे।

गौरतलब

है कि हाल ही में संपन्न हुए मप्र के विधानसभा चुनाव में आदिवासी सीटों पर

कांग्रेस की स्थिति अन्य सीटों की तुलना में अच्छी रही है। एसटी के लिए

आरक्षित 47 सीटों में कांग्रेस 22 सीटों पर जीती थी। ऐसे में लोकसभा चुनाव

में भी पार्टी को आदिवासी बहुल सीटों से उम्मीद है। उक्त दोनों सीटें पहले

चरण के चुनाव में शामिल हैं, जहां 19 अप्रैल को मतदान होना है। विधानसभा

चुनाव के दौरान भी राहुल गांधी शहडोल जिले में चुनाव प्रचार के लिए आए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें