मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

गलत चश्मे के कारण राहुल गांधी को भारत का विकास दिखाई नहीं देता है : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गलत चश्मे के कारण राहुल गांधी को भारत का विकास दिखाई नहीं देता है : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने एआई समिट के दौरान भारत को बदनाम करने की साजिश रची और राहुल गांधी उनका समर्थन कर रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए और माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन, राहुल गांधी कभी सुधरने वाले नहीं हैं।

दिल्ली पुलिस द्वारा मंगलवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा था कि शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील में देश के हितों से समझौता किया गया है।

यह समझौता हमारे किसानों और टेक्सटाइल उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है।

राहुल गांधी के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष की बातें सुनकर सचमुच हंसी आ जाती है।

आप बार-बार खुद को हास्यास्पद क्यों बना लेते हैं? देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि है। वे आपकी तरह हर मुद्दे पर अनावश्यक बयानबाजी नहीं करते, बल्कि देश के हित में दृढ़ और ठोस निर्णय लेते हैं। यही कारण है कि आज देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। लेकिन, राहुल गांधी को देश का विकास नहीं दिखाई देगा।

उन्होंने गलत चश्मा लगाया हुआ है। पीएम मोदी देशहित में समर्पित हैं और आप बेतुके बयान देते रहते हैं। अपने में सुधार लाइए, आपका भला होगा। हालांकि, आप मानने वाले नहीं हैं, आप आदत से लाचार हैं, पीएम मोदी देश को आगे बढ़ाते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि एआई समिट को पूरी दुनिया ने सराहा। लेकिन, राहुल गांधी के इशारे पर वहां पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रोटेस्ट किया।

राहुल गांधी ने पूरे विश्व के सामने भारत को बदनाम किया।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि पूरे देश के सामने राहुल गांधी के कार्यकर्ताओं ने जो किया है, वह देशद्रोह नहीं तो क्या है। देशद्रोह क्या होता है, देश का मान-सम्मान गिराना देशद्रोह होता है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए थी। लेकिन, नहीं मांगेंगे, क्योंकि आप कभी सुधरने वाले नहीं हैं। भगवान आपका भला करे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें