मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी चुनाव आयोग नहीं, संविधान पर लगा रहे हैं आरोप: हेमंत खंडेलवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बैतूल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए जा रहे आरोपों को मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी इकाई के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संविधान पर आरोप लगाना बताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी मतदाता सूची में गड़बड़ी के साथ 'वोट चोरी' होने के आरोप लगा रहे हैं और चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठा रहे हैं। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का कहना है कि चाहे न्यायालय हो या देश का चुनाव आयोग हो, सभी स्वतंत्र संस्थाएं हैं। इन पर कोई भी आरोप लगाना देश के संविधान पर आरोप लगाना है। इस देश के प्रजातंत्र पर हमला करना है।

उन्होंने कहा कि इस देश के लाखों करोड़ों लोगों ने जिस भी दल को वोट दिया हो, चाहे भाजपा हो या चाहे कांग्रेस हो या कोई और दल हो, उसका सम्मान करना हर नेता, हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने कहा कि राहुल गांधी इस तरह का आरोप क्यों लगा रहे हैं? यह सिर्फ मेरे लिए ही नहीं, देश के लिए चिंता की बात है। यह तो कांग्रेस के लोगों के लिए चिंता का सवाल है क्योंकि उनका नेता इस तरह की मानसिकता का परिचय क्यों दे रहा है?

चुनाव आयोग सहित अन्य संस्थाओं पर गांधी परिवार द्वारा लगाए जा रहे आरोपों के सवाल पर खंडेलवाल ने कहा कि राहुल, प्रियंका और सोनिया क्या करते हैं, देश को उससे कोई लेना देना नहीं है। एक तरफ जहां राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल और कांग्रेस मिलकर मतदाता सूची पर सवाल उठा रहे हैं , वहीं कई राज्यों में वोट चोरी होने का भी आरोप लगाया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में भी कांग्रेस नेता राज्य सरकार से लेकर भाजपा और चुनाव आयोग को घेरने में लगे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें