मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

मजबूती नहीं, कांग्रेस की मजबूरी के प्रतीक हैं राहुल गांधी: केशव प्रसाद मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हमला बोला है। केशव प्रसाद मौर्य

ने सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर पोस्ट किया कि राहुल गांधी मजबूती नहीं,

कांग्रेस की मजबूरी के प्रतीक हैं। अपने परिवारजनों को सत्ता में बिठाने के

लिए राजनीति करने वाले लोग देश के युवाओं का कभी भला नहीं कर सकते।

केशव

प्रसाद मौर्य ने लिखा है कि अखिलेश यादव खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं

और सोनिया अपने बेटे को प्रधानमंत्री बनाना चाहती हैं। अपने परिवारजनों को

सत्ता में बिठाने के लिए राजनीति करने वाले लोग देश के युवाओं का कभी भला

नहीं कर सकते।

सपा को आड़े हाथों लेते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने

कहा कि सपा के शासन में गांव अंधेरे में थे, जहां बिजली पहुंचाने का कार्य

भाजपा शासन में पूर्ण हुआ है। सपा सरकार में उत्तर प्रदेश में कांवड़

यात्रा पर हमले होते थे, पश्चिम उत्तर प्रदेश से पलायन होता था, दंगे होते

थे लेकिन आज भाजपा सरकार में गुंडे पलायन कर रहे हैं।

उप

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खतरा देश के संविधान या लोकतंत्र को नहीं,सपा,

बसपा और कांग्रेस के भविष्य को खतरा है। सच्चा सामाजिक न्याय ही हमारे

सेक्युलरिजम की परिभाषा है। सबको न्याय दिलाने की बारी,

मोदी सरकार

की जवाबदारी। भाजपा का संकल्प मोदी की गारंटी है। यूपीए की 10 वर्षों की

सरकार ने उत्तर प्रदेश को मात्र 4 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए वहीं भाजपा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अपने 10 वर्षों में उत्तर प्रदेश

को 18 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। अखिलेश यादव की सरकार में सपा के गुंडे

पुलिस को धमकाते थे। प्रशासन हताश-निराश हो गया था आज गुंडाराज बिल्कुल

खत्म हो गया है अब अमन-चैन का शासन है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें