मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' के अलग-अलग पैटर्न को उजागर किया : पप्पू यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों का पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' के अलग-अलग पैटर्न तय किए हैं, जिन्हें राहुल गांधी ने उजागर किया है।

पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "राहुल गांधी संविधान की रक्षा और आम आदमी के वोट के अधिकार के लिए आवाज उठा रहे हैं। राहुल गांधी ने साफतौर पर कहा है कि लोगों के वोट काटे जा रहे हैं। मैं पूछता हूं कि इसके पीछे कौन है और क्यों इतनी बड़ी तादाद में वोट काटे जा रहे हैं? मुद्दा यह है कि चुनाव आयोग ने 'वोट चोरी' के अलग-अलग पैटर्न तय किए हैं, जिन्हें राहुल गांधी ने उजागर करने का काम किया है।"

पप्पू यादव ने चुनाव आयोग को भाजपा-आरएसएस का एजेंट बताते हुए कहा, "चुनाव आयोग प्रो-भाजपा और आरएसएस है। वे एंटी-संविधान, एंटी-दलित, एंटी-ओबीसी और एंटी-नेशन हैं। ऐसे लोगों को इस पद पर नहीं रहना चाहिए।

सांसद ने महागठबंधन की एकता पर जोर देते हुए कहा, "सबकी अपनी-अपनी पार्टी है और कांग्रेस का अपना तरीका है। हमारी पांच गारंटी हैं और उसको लेकर बैठकें हो रही हैं। लोगों को जो काम चाहिए, हम उस पर काम कर रहे हैं। हर पार्टी का मेनिफेस्टो कोई और तैयार नहीं कर सकता। राहुल गांधी के नेतृत्व में 'वोट अधिकार यात्रा' निकाली गई और इस दौरान आम लोगों का खूब समर्थन भी मिला है।

पप्पू यादव ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर हमला बोलते हुए कहा, "धीरेंद्र शास्त्री जैसे लोग मार्केटिंग के लिए सरकार प्रायोजित काम करते हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता। ये मूर्ख टाइप के लोग हैं, जिनका ज्ञान से लेना-देना नहीं है। भारत की संस्कृति का पता नहीं है। इनकी बातों को लोग हल्के में लेते हैं और ऐसे लोगों को नेपाल और पाकिस्तान भेज देना चाहिए।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें