मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी और अखिलेश यादव जनता को गुमराह करने से बचें : केशव मौर्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी और अखिलेश यादव जनता को गुमराह करने से बचें : केशव मौर्य

प्रयागराज। यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने अखिलेश यादव और राहुल गांधी को 'अफवाह यादव' और 'अफवाह गांधी' कहना शुरू कर दिया है। वे अफवाहें फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। वैश्विक संकट के समय एक जिम्मेदार राजनेता को संयमित संदेश देना चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो कि यदि देश किसी खतरे का सामना करता है, तो हम सभी मिलकर उसका सामना करेंगे।

उन्होंने कहा कि देश में कोई संकट भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन जो 50 से 55 लाख गैस सिलेंडरों की बुकिंग होती थी। इन लोगों के दुष्प्रचार के कारण 75 लाख से अधिक सिलेंडरों की बुकिंग प्रतिदिन होने लगी है। उन्होंने कहा कि दुष्प्रचार करना गंदा खेल है और इसकी मैं निंदा करता हूं। इन दोनों नेताओं को अफवाहबाजी से बाज आना चाहिए।

बता दें कि ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद एलपीजी लेकर आने वाला दूसरा जहाज 'नंदा देवी' भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित निकल गया है। इससे पहले एलपीजी लेकर आने वाला जहाज 'शिवालिक' भी होर्मुज जलडमरूमध्य से सफलतापूर्वक निकल चुका था।

सरकारी सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शिवालिक को भारतीय नौसेना की सुरक्षा में ले जाया जा रहा है और अगले दो दिनों के भीतर इसके किसी भारतीय बंदरगाह पर पहुंचने की उम्मीद है। संभवतः यह मुंबई या कांडला पहुंचेगा। जहाज खुले समुद्र में पहुंच चुका है और भारतीय नौसेना के मार्गदर्शन में सुरक्षित रूप से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने बताया कि 'नंदा देवी' जहाज 46,000 मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी ले जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, रणनीतिक रूप से संवेदनशील जलक्षेत्र से सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए दोनों जहाजों को नौसेना की कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के बीच माल व ऊर्जा के प्रवाह को लेकर हुई उच्च स्तरीय चर्चा के बाद यह कदम उठाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें