मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:51 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा के पंचायत दफ्तर में फायरिंग, उतारनी पड़ी रैफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता । लोकसभा चुनाव के बीच हावड़ा जिले में तनाव का माहौल खत्म

नहीं हो रहा है। अब हावड़ा के बांकड़ा इलाके में पंचायत दफ्तर के अंदर

फायरिंग हुई है। रूम नंबर तीन में अचानक नकाबपोश बदमाशों ने पांच राउंड

फायरिंग की।

प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि हमलावर बाइक

पर सवार होकर आए थे और अचानक दफ्तर में घुसकर फायरिंग करने लगे। हालांकि

घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। कोई हताहत भी नहीं है लेकिन

इस वारदात के बाद इलाके में तनाव पसर गया है। सरकारी कर्मचारियों में दहशत

और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी को देखते हुए तुरंत पुलिस ने रैपिड एक्शन

फोर्स (रैफ) की तैनाती की। इलाके में सेंट्रल फोर्स की भी तैनाती की गई है

और गश्ती शुरू हुई है ताकि शांति बहाल रहे। किसने फायरिंग की और क्या वजह

थी, यह जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें