राधाकृष्ण किशोर ने राजद से दिया इस्तीफा
रांची: छतरपुर के पूर्व विधायक और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता
राधाकृष्ण किशोर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे दिया है।
दरअसल राधाकृष्ण किशोर राजद में पलामू सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे परन्तु
यह सीट ममता भुइयां को दे दिया गया इससे नाराज होकर उन्होंने राजद को छोड़ा
है। उन्होंने अपने इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव को भेज
दिया है। श्री किशोर के साथ राजद के प्रदेश महासचिव प्रशांत किशोर एवं सचिव
राजकमल तिवारी ने भी इस्तीफा दे दिया है।





