युवा वोटरों से पूछे गए सवाल, सही जवाब देने वालों को दिया गया उपहार
रांची। एसभीईईपी रांची टीम लोगों को लगातार मतदान और मतदान प्रक्रिया की जानकारी दे रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने द मॉल ऑफ रांची में लोगों से बात करते हुए उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया। यहां आने वाले लोगों से चुनाव से संबंधित सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले लोगों को उपहार भी दिया गया। रें
डम इंटरैक्शन करते हुए टीम ने लोगों से सवाल पूछे, इस दौरान युवा वोटरों में उत्साह देखने को मिला। मतदान और चुनाव प्रक्रिया की लोगों को सही जानकारी हो इसके लिए मॉल में आने वाले लोगों को वोटर गाइड भी दिया गया।





