मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

गुणवत्तापूर्ण नहीं हुआ काम, डीसी ने तो ठेकेदारों पर लगाया 17.72 लाख का जुर्माना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। रामगढ़ डीसी चंदन कुमार ने एक बार फिर ठेकेदारों पर कड़ी कार्रवाई की है। गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर दो ठेकेदारों को 17.72 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में गुरुवार को डीसी चंदन कुमार ने बताया कि डीएमएफटी के तहत कार्यकारी एजेंसी ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल द्वारा दुलमी प्रखंड में दो योजनाओं की जांच की गई थी।जांच के दौरान ईचातु पंचायत में 98 लाख 96 हज़ार 712 रुपए की राशि से धीमन मुंडा के घर से हुडगू पत्थर तक पीसीसी पथ व कलभर्ट निर्माण तथा उसरा पंचायत अंतर्गत ग्राम कोरचे में 78 लाख 24 हज़ार 10 रुपए की राशि से करमाली टोला से लावालौंग होते हुए पहाड़ी आरईओ रोड तक पीसीसी व गार्ड वाल निर्माण किया गया था। इन दोनों योजनाओं में डीएमएफटी पीएमयू टीम द्वारा की गई जांच के आलोक में गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं करने पर रामगढ़ के संवेदक पंकज प्रसाद तिवारी एवं लातेहार के संत कुमार गुप्ता पर योजना की मापी पुस्त राशि का 10%, 17 लाख 72 हज़ार 72 रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। साथ ही उपायुक्त ने अन्य कार्यों में इस तरह की पुनरावृत्ति होने पर संवेदकों को काली सूची (ब्लैकलिस्ट) में डालने एवं कार्यकारी एजेंसी के अभियंताओं के विरुद्ध अनुशंसात्मक कार्रवाई करने की कड़ी चेतावनी दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें