मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:33 · नई दिल्ली संस्करण

बीएसके के जरिए 250 करोड़ का लेनदेन, पूर्व मेदिनीपुर पहले नम्बर पर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बीएसके के जरिए 250 करोड़ का लेनदेन, पूर्व मेदिनीपुर पहले नम्बर पर

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले ने बांग्ला सहायता केंद्रों (बीएसके) के जरिए दी जा रही सेवाओं और वित्तीय लेनदेन के मामले में पूरे राज्य में पहला स्थान हासिल किया है।जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, बीते एक साल में इन सहायता केंद्रों के माध्यम से करीब 250 करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। इस कुल राशि में सबसे बड़ा योगदान स्टाम्प ड्यूटी भुगतान का रहा है।उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने वर्ष 2020 में आम लोगों को उनके इलाके में ही मुफ्त सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बांग्ला सहायता केंद्रों की शुरुआत की थी। इन केंद्रों के जरिए नागरिक बिना किसी सरकारी दफ्तर गए 200 से अधिक सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।फिलहाल पूर्व मेदिनीपुर जिले के 25 विकास खंडों और पांच नगर निकायों में कुल 227 बांग्ला सहायता केंद्र संचालित हो रहे हैं।जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, केवल दिसंबर महीने में ही लगभग पांच लाख लोगों ने इन केंद्रों से विभिन्न सेवाएं प्राप्त कीं। इस दौरान कुल 20 करोड़ 23 लाख रुपये का भुगतान हुआ, जिसमें से करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन अकेले जिला प्रशासनिक भवन स्थित सहायता केंद्र से हुआ।इस उपलब्धि पर सोमवार को पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी यूनिस ऋषिन इस्माइल ने कहा कि सहायता केंद्रों के कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षण दिया जा रहा है और बुनियादी ढांचे में भी सुधार किया गया है। इसके चलते अब आम लोगों को सरकारी सेवाएं पहले से कहीं अधिक आसानी से मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वित्तीय लेनदेन के मामले में राज्य में पहला स्थान हासिल करना जिले के लिए गर्व की बात है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें