मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मप्र के मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की आज जनसभा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज सारठ के पालाजोरी के खागा बड़जोरी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के समीप स्थित मैदान में 12:30 बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। नड्डा दोपहर 2ः55 बजे से देवघर जिले के त्रिलोक परिसर (देवघर, गोड्डा) से वीर कुंवर सिंह चौक तक रोड शो भी करेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज राजमहल लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन साहिबगंज जिला के राजमहल के बालू प्लांट में 11 बजे से किया गया है। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राकेश प्रसाद और प्रत्याशी ताला मरांडी भी मौजूद रहेंगे।

यादव दुमका लोकसभा में एक बजे से जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा का आयोजन दुमका जिले के चोरकट्टा (केसबनी) स्थित जनजातीय उच्च विद्यालय में किया गया है। इस अवसर पर लोकसभा क्षेत्र प्रभारी राज पलिवार और प्रत्याशी सीता सोरेन भी मौजूद रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजमहल लोकसभा क्षेत्र के साहिबगंज जिले के बरहेट में स्थित गोपलाडीह फुटबॉल मैदान में 11:00 बजे से आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर प्रत्याशी ताला मरांडी मौजूद रहेंगे।

साय पाकुड़ जिला के अमरापाड़ा स्थित पाडरकला चुडुक पुल फुटबॉल मैदान में दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उम्मीदवार ताला मरांडी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दुमका लोकसभा क्षेत्र के शिकारीपाड़ा स्थित सरसडगाल में तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उम्मीदवार सीता सोरेन भी मौजूद रहेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें