मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

आधुनिक पावर के लिए जनसुनवाई 24 जून को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। साल 2024 के लिए नयी बिजली दरों की निर्धारण प्रक्रिया

विद्युत नियामक आयोग की ओर से शुरू कर दी गयी है। नियामक आयोग ने आधुनिक

पावर प्लांट के लिए जनसुनवाई की तारीख की घोषणा की है। जनसुनवाई 24 जून को

रांची में की जानी है।

इस संबध में नियामक आयोग की ओर से सूचना

जारी की गयी है, जिसमें बताया गया है कि कंपनी के साल 2020 से 2023 तक ट्रू

अप के लिये आवेदन किया है। जनसुनवाई दिन के 11: 30 बजे से बीएनआर चाणक्य

में की जायेगी। कंपनी के आवेदन पर स्टेकहोर्ल्डस और जनता की ओर से आपत्ति

और सुझाव की मांग की गयी थी। लेकिन कंपनी को किसी भी तरह की आपत्ति और

सुझाव की प्राप्ति नहीं हुई, जिसके बाद अब कंपनी के प्रस्ताव पर जनसुनवाई

की जायेगी।

आधुनिक पावर प्लांट बिजली उत्पादक कंपनी है। यहां से

उत्पादित बिजली झारखंड बिजली वितरण निगम को दी जाती है। ऐसे नियामक आयोग की

इन कंपनियों के बिजली दरों का निर्धारण किया जायेगा। पिछले दिनों केंद्रीय

विद्युत नियामक आयोग ने राज्य विद्युत नियामक आयोगों को आदेश दिया था कि

पूर्व से पेंडिंग प्रस्तावों का जल्द से जल्द निपटारा किया जायें, जिसके

बाद नियामक आयोग ने इस दिशा में कारवाई शुरू की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें