मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

कासगंज में महिला वकील की हत्या से नाराज अधिवक्ता सड़क पर उतरे, प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। कासगंज में महिला वकील की हत्या से यहां अधिवक्ताओं में जबरदस्त नाराजगी है। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर शुक्रवार को बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह व महामंत्री कमलेश यादव की अगुआई में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर अम्बेडकर पार्क कचहरी से कचहरी गेट नं. 2 तक जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया। जुलूस में शामिल अधिवक्ताओं ने कासगंज बार की सदस्य अधिवक्ता मोहिनी तोमर की हत्या की निंदा की और मृतक के परिवार को पचास लाख रुपये मुआवजा दिलाने, आरोपितों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने अपनी सुरक्षा के लिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की भी मांग की। बार एसोसियेशन के पदाधिकारियों ने चेताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से सत्याग्रह करेंगे। बार एसोसियेशन ने प्रस्ताव पारित किया कि वाराणसी कचहरी में अधिवक्ताओं के वाहनों के लिए पार्किग बनाया जाए, न्यायिक अधिकारियों के पिछले एक वर्ष के अंदर दिए गए आदेशों की जांच उच्च न्यायालय से कराया जाए, जिससे भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया जाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें