मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

जेपीएससी पेपर लीक मामले की त्वरित जांच और कार्रवाई करे चम्पाई सरकार : अर्जुन मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची । केंद्रीय मंत्री और खूंटी जिला से सांसद अर्जुन मुंडा

ने कहा कि झारखंड के युवाओं की बदकिस्मती उनका साथ नहीं छोड़ रही है। आज

जेपीएससी परीक्षा के फिर से पेपर लीक की बेहद दुर्भाग्यपूर्ण सूचना मिली

है। मैं मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन से आग्रह करता हूं कि इस मामले की त्वरित

जांच कराएं और दोषियों पर कठोरतम कार्रवाई करें।

भाजपा प्रदेश

अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज जेपीएससी की परीक्षा के दौरान जिस

प्रकार से पेपर लीक हुआ उससे स्पष्ट है कि झारखंड सरकार ने जेएसएससी की तरह

जेपीएससी को भी पैसा कमाने का जरिया बना दिया है। इसलिए झारखंड के

नौजवानों से मेरी अपील है कि अब इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने में आप

सबका साथ चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा की सरकार बनते ही ऐसे

भ्रष्ट लोगों को चुन-चुनकर जेल भेजेंगे और झारखंड के नौजवानों का हक़,

झारखंड के नौजवानों को दिलाकर रहेंगे तथा कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित

करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह काफी दुखद और

शर्मनाक घटना है। जेपीएससी के छात्रों के साथ राज्य सरकार ने एक बार फिर

गंदा मजाक किया है। जिस तरह से राज्य सरकार आनन-फानन में जेपीएससी की

परीक्षा को आयोजित करने की कोशिश कर रही थी इसके पीछे कोई ना कोई षडयंत्र

जरूर रहा होगा।

बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार इस पूरे मामले की

निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे। साथ ही

अभ्यर्थियों से अपील कि वे निराश ना हों। इस भ्रष्ट सरकार के कुछ दिन ही

शेष बचे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इस राज्य सरकार की विदाई निश्चित है और

भाजपा की सरकार युवाओं को निष्पक्ष नियोजित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी और

यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है।

जेपीएससी पेपर लीक

मामले को लेकर आजसू ने भी राज्य सरकार को घेरा। विधायक लंबोदर महतो ने इस

पूरे मामले की जांच सीबीआई से करने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें