मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य अतिथिशाला के 100 मीटर की दूरी पर निषेधाज्ञा लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । रांची के मोरहाबादी स्थित राज्य अतिथिशाला के आस पास

धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली किए जाने की संभावना है। हाल के दिनों में

पूर्व में निर्धारित स्थान जाकिर हुसैन पार्क की जगह यह कार्यक्रम अन्य

जगहों पर हो रहे हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में

व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने एवं

विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने तथा लोक परिशांति भंग होने की

संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इसे लेकर शुक्रवार को

अनुमंडल दण्डाधिकारी, सदर उत्कर्ष कुमार बिएनएसएस की धारा-163 के तहत

प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मोरहाबादी स्थित राज्य अतिथिशाला के

चाहरदीवारी से 100 मीटर की परिधि में (डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी

विश्वविद्यालय को छोडकर) निषेधाज्ञा जारी किया है।

यह निषेधाज्ञा 19 जुलाई के पूर्वाह्न नाै बजे से रात 12 बजे तक के लिए लागू रहेगा।

जारी

निषेधाज्ञा के दौरान बिना सक्षम प्राधिकार के पुर्वानुमति के किसी प्रकार

के धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली या आमसभा का आयोजन करने पर रोक

रहेगी। साथ ही किसी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, जैसे-बंदुक, राईफल, रिवाल्वर,

पिस्टल, बम, बारूद, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा-भाला आदि लेकर निकलने पर

पाबंदी रहेगी।

इसके अलावा ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने पर भी रोक रहेगी।

यह आदेश जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त किसी भी पदाधिकारी अथवा बल पर लागू नहीं होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें