मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने लगाई पति निक के नाम की मेहंदी, वीडियो किया शेयर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करवाचौथ से पहले प्रियंका चोपड़ा ने लगाई पति निक के नाम की मेहंदी, वीडियो किया शेयर

नई दिल्ली। देशभर में शुक्रवार को करवाचौथ का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा। सुहागिन महिलाओं ने फेस्टिवल की तैयारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के नाम की मेहंदी अपने हाथों पर रचा ली है और सोशल मीडिया पर प्यारा सा वीडियो शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में प्रियंका अपने हाथों की मेहंदी का डिजाइन फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मेहंदी पर निक का नाम भी लिखवाया है। सिर्फ प्रियंका ने ही नहीं, बल्कि उनकी बेटी मालती ने भी अपने नन्हें हाथों में मेहंदी लगाई है। मालती के क्यूट छोटे हाथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "शिरीन चारनिया, इस करवाचौथ पर आपकी पसंद का काम कर रही हूं…"

बता दें कि शिरीन चारनिया मेहंदी आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने कई सेलिब्रिटीज को मेहंदी लगाई है। प्रियंका पहले भी कई इंटरव्यू में खुलासा कर चुकी हैं कि निक उनके धर्म का बहुत सम्मान करते हैं और वह भी ईसाई धर्म के हर रीति-रिवाज को निभाती हैं। उनके घर में दोनों धर्मों के त्योहारों को तवज्जो दी जाती है और मालती को भी वह दोनों धर्मों की शिक्षा दे रही हैं।

निक और प्रियंका की जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में साल 2018 में शादी हुई थी। कपल ने हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी, जिसके बाद साल 2022 में सेरोगेसी से कपल ने मालती को जन्म दिया।

एक्ट्रेस ने अपनी मां के कहने पर एग फ्रिज करा लिए थे। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी शेयर की थी जिसमें प्रियंका और निक की बॉन्डिंग साफ दिख रही थी। एक्ट्रेस आराम से बैठी हैं और निक खड़े होकर उनके बाल बना रहे हैं।

निक हमेशा इवेंट में पीसी को स्पेशल फील कराने के लिए कपल गोल्स देने का एक मौका नहीं छोड़ते।

बता दें, प्रियंका को मुंबई में हफ्तेभर पहले ही बुलगारी ब्रांड के इवेंट में देखा गया था। एक्ट्रेस इस ब्रांड की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर हैं। इसके बाद प्रियंका मां दुर्गा का आशीर्वाद देने के लिए पंडाल भी पहुंची थीं और पर्पल लुक से सुर्खियां बटोरी थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'एसएसएमबी29' में काम कर रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें