परिवर्तन रैली में उमड़ी भीड़, विधायक आलोक हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल
पलामू।झारखंड में भाजपा की ओर से राजनीतिक परिवर्तन की गूंज जोर पकड़ रही है और शनिवार को इस गूंज का बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब डालटनगंज में आयोजित ‘परिवर्तन रैली में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में विधायक आलोक चौरासिया ने अपने हजारों कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए बाइक रैली के साथ आयोजन स्थल पर पहुंचकर सभा को और भी जोश से भर दिया।आलोक चौरासिया के नेतृत्व में निकली बाइक रैली पूरे क्षेत्र में उत्साह का प्रतीक बनी और स्थानीय नागरिकों के बीच परिवर्तन की भावना को प्रबल किया। महासभा के दौरान, लोगों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि झारखंड में अब हेमंत सरकार को बदलने का समय आ गया है। जनता ने राज्य में विकास और पारदर्शिता लाने के लिए परिवर्तन की पुकार लगाई। सभा में उपस्थित लोगों ने कहा कि वे आने वाले चुनावों में एकजुट होकर नए नेतृत्व को सत्ता में लाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।विधायक आलोक चौरासिया ने मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का भी अभिनंदन किया, जिनकी उपस्थिति ने इस परिवर्तन महासभा को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।





