मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

हजारीबाग के शेख भिखारी अस्पताल में पार्किंग शुल्क से परेशान निजी एंबुलेंस चालकों ने भाजपा नेता से लगाई गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग, जिले के सबसे बड़े शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर

में लिए जा रहे पार्किंग शुल्क से परेशान प्राइवेट एंबुलेंस चालक मंगलवार

को भाजपा नेता प्रदीप प्रसाद के कार्यालय पहुंचे तथा न्याय की गुहार लगाई।

प्रदीप

प्रसाद ने कहा कि एंबुलेंस सेवा जरूरी सेवाओं में आता है, जिसके कारण

एंबुलेंस का सड़क पर लगने वाला टोल टैक्स भी नहीं लिया जाता है लेकिन जिले

के सबसे बड़े अस्पताल में प्राइवेट एंबुलेंस चालकों से पार्किंग शुल्क लिया

जा रहा है। विरोध करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार भी किया जाता है। प्रसाद

ने चालकों को भरोसा दिलाया कि इस बाबत वे नगर आयुक्त एवं डीसी से भी

मुलाकात करेंगे। यदि फिर भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो उनकी

समस्याओं को लेकर आंदोलन भी किया जाएगा।

इस मौके पर एंबुलेंस संघ के

पवन मिश्रा, सुनील पांडे, जितेंद्र साहू, अरविंद कुमार, निरंजन साव, छोटन

साव, सिकेन्द्र प्रजापति, संतोष साव, पिन्टु कुमार, तेज कुमार महतो, रंजीत

कुमार, राजेश राम, टिंकु यादव, शंकर सोनी, संजय राणा, लखन साव, बबन पासवान,

सोनू कुमार सहित कई एंबुलेंस चालक उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें