मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, इमरजेंसी समेत कई विभागों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने सदर अस्पताल के विभिन्न विभागों का करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिले के सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बिमलेश सिंह व अन्य चिकित्सक भी मौजूद थे। निरीक्षण के बाद सदर अस्पताल की व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए लंबी बैठक चली। संबंधित पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए गए।

बैठक में सदर अस्पताल में मरीजों को एमआरआई, सिटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न जरूरी मशीनों की खरीदारी के लिए विभाग में पड़ी फाइल के जल्द निस्तारण करने का भरोसा दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड मशीनों की जल्द ही खरीदारी कराई जाएगी, ताकि मरीजों को बाहर के केंद्रों में जाकर जांच नहीं करानी पड़े। मरीजों को यहां के पैथोलॉजी विभाग में जांच की सुविधा और बेहतर तरीके से कैसे मिले, इस पर काम करने का निर्देश दिया गया है।

डॉक्टर्स की कमी दूर कराने का आश्वासन

निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों के कमी की बात सामने आई। जिस पर प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल में पांच सौ बेड के हिसाब से चिकित्सकों की उपलब्धता जल्द सुनि>ित कराई जाएगी। बता दें कि डब्लूएचओ की गाइडलाइन के अनुसार सदर में 211 चिकित्सकों की जरूरत है, जिसकी तुलना में अभी सदर में स्थाई तौर पर सिर्फ 32 चिकित्सक ही हैं। वहीं, एनएचएम और आयुष्मान इंपैनलमेंट को जोड़कर 60 चिकित्सक ही हैं।

सभी ओटी का होगा संचालन, पेच करेंगे दूर

सदर अस्पताल में निरीक्षण के दौरान अजय कुमार सिंह ने सातों ओटी के संचालन पर जोर दिया। फिलहाल तीन ओटी का ही संचालन हो पाता है। अन्य चार ओटी के लिए जरूरी सामानों को कॉरपोर्रेशन की ओर से उपलब्ध कराया जाना था। कॉरपोर्रेशन की ओर से फाइल कहां फंसी हुई है, उसको जल्द से जल्द अप्रूव कराएंगे या फिर कोई बीच का रास्ता निकालकर ओटी के लिए जरूरी सामानों की खरीदारी कराकर इन्हें चालू कराने की बात कही है।

सदर अस्पताल प्रबंधन ने दिया पीपीटी प्रेजेंटेशन

स्वास्थ्य सचिव के निरीक्षण के दौरान सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से पीपीटी प्रेजेंटेशन दिया गया है। जिसमें उपलब्धियों और कमियों की जानकारी दी गई। साथ ही सदर अस्पताल की ओर से दी जा रही सर्विसेज की समुचित जानकारी दी है। मरीजों की सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए और क्या जरूरी है, इसकी जानकारी भी दी गई।

बिमलेश सिंह के उपाधीक्षक बनने के बाद सुधार

डॉ बिमलेश सिंह को सदर अस्पताल में उपाधीक्षक बनाये जाने के बाद काफी कुछ सुधार है। यहां के चिकित्सक, नर्सेज व स्टाफ सभी मरीजों के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। मरीजों के खान-पान, वार्ड तथा अस्पताल की साफ-सफाई, बिजली- पानी से लेकर हर चीजें बेहतर हुई है। डॉ बिमलेश लगातार सुधार के दिशा में प्रयासरत हैं। 15 दिन पहले डॉ बिमलेश अस्पताल के उपाधीक्षक बनाये गये हैं। बता दें कि सदर अस्पताल रांची में हर दिन ओपीडी में हजारों की संख्या में मरीज इलाज कराने आते हैं। महिलाओं की संख्या में अच्छी खासी रहती है। इमेरजेंसी 24 घंटा सेवा प्रदान करता है। ऐसे में सदर अस्पताल के प्रति जनता का विश्वास पहले से कई गुणा बढ़ा है। आयुष्मान के रोगी भी बड़ी तादाद में इलाजरत हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें