मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

शिक्षकों को बच्चों के लिए असुविधा सहन कर लेना चाहिए : प्रमुख सचिव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम.के. शनमुगा

सुंदरम ने उत्तर प्रदेश के बेसिक ​शिक्षकों से डिजिटल उपिस्थति पर आने की

अपील की है। प्रमुख सचिव ने अपने बयान में कहा कि ​हमारे शिक्षकों को

बच्चों के लिए असुविधा को सहन कर लेना चाहिए। किसी नेक प्रयास के लिए आगे

बढ़ने पर असुविधा हो सकती है।

प्रमुख सचिव एमके शनमुगा सुंदरम ने कहा

कि शिक्षकों को अपने साथ-साथ बच्चों का ध्यान रखना चाहिए। अगली पीढ़ी को

तैयार कर रहें शिक्षकों को बच्चे के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए।

शिक्षकों को शुरु में असुविधा होगी, जिसे बाद में आदत के रुप में आने में

देर नहीं लगेगी।

वहीं बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव की ओर से

विभागीय अधिकारियों को सख्ती करने का आदेश भी दिया गया है। जिसमें जनपदीय

अधिकारियों ने शिक्षकों को तीन दिन के भीतर डिजिटल उपिस्थति की व्यवस्था को

अपनाने की अंतिम चेतावनी दी गई है। इसी क्रम में अनुशासनहीनता में

कार्रवाई करते हुए बाराबंकी और उन्नाव में शिक्षकों का अनुपस्थित दिनों का

वेतन रोकने का निर्देश भी दे दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें