मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग से तीन गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हजारीबाग, । नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई की टीम ने

शुक्रवार को तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें ओएसिस स्कूल के

प्रिंसिपल एहसान उल हक, वाइस प्रिंसिपल इम्तियाज और पत्रकार जमालुद्दीन को

सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। इससे पूर्व जांच एजेंसी ने 27 जून को पटना से

दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

सीबीआई की टीम ने शुक्रवार को दिनभर

एहसान उल हक सहित तीन लोगों से पूछताछ की। सीबीआई तीनों को झारखंड से

बिहार ले जा रही है। सीबीआई और पुलिस सूत्रों के मुताबिक तीन मई को कूरियर

एजेंसी ब्लू डार्ट के हजारीबाग नूतन नगर सेंटर से प्रश्नपत्र बैंक ले जाने

के बजाय पहले ओएसिस स्कूल लाया गया था। इसके बाद यहां से बैंक भेजा गया।

ऐसे में शक का दायरा बढ़ता जा रहा है कि प्रश्नपत्र के पैकेट को खोलने का

खेल स्कूल में ही हुआ है।

सीबीआई की टीम इस मामले में छह राज्यों

में कार्रवाई कर रही है। इसमें बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र,

राजस्थान और यूपी शामिल हैं। सीबीआई पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपितों

के आपसी संबंधों की जांच कर रही है ताकि मास्टरमाइंड का पता लगाया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें