मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधान जिला जज ने किया लोहरदगा मंडल कारा का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा,। जिले के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष

अरविंद कुमार पांडेय ने गुरुवार को मंडल कारा लोहरदगा का निरीक्षण किया ।

उनके साथ सीजेएम कृष्णकांत मिश्रा एवं डालसा सचिव राजेश कुमार भी उपस्थित

थे ।

पीडीजे ने मंडल कारा में संसीमित बंदियों से बातचीत कर उनके

समस्याओं को सुना और कई वार्डों का निरीक्षण भी किया। जेलर सुबोध कुमार ने

बताया कि 30 मई तक मंडल कारा में कुल 260 कैदी बंद हैं । इमें 246 पुरुष

कैदी, एवं 14 महिला कैदी हैं । 32 सजायाफ्ता कैदी भी हैं, जिनका चार जून के

बाद होटवार जेल में स्थानांतरण किया जाना है। मंडल कारा में 228 विचाराधीन

कैदी हैं ।

पीडीजे ने बढ़ते हुए गर्मी को देखते हुए पीने का पानी

एवं पंखों के समुचित व्यवस्था पर जोर दिया । पीडीजे ने शौचालय, स्नानागार,

डिस्पेंसरी आदि जगहों पर स्वच्छता एवं सफाई को सुनिश्चित करने का भी

निर्देश दिया । साथ ही साथ हाई मास्क लाइट को जल्द से दुरूस्त करने का भी

निर्देश दिया । डालसा सचिव ने यह जानकारी दी की एलएडीसीएस के पैनल अधिवक्ता

बीच-बीच में मंडल कारा आते रहते हैं और कैदियों से बातचीत कर उनकी

समस्याओं को सुलझाते रहते हैं ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें