मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

बेबी शॉवर में युविका के साथ रोमांटिक हुए प्रिंस नरूला, वीडियो वायरल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रियलिटी

टीवी स्टार प्रिंस नरूला और 'बिग बॉस' फेम युविका चौधरी जल्द ही माता-पिता

बनने वाले हैं। शादी के छह साल बाद प्रिंस और युविका परिवार में एक नन्हें

सदस्य का स्वागत करने जा रहे हैं। युविका और प्रिंस ने कुछ दिन पहले पोस्ट

कर ये खुशखबरी शेयर की थी, जिसके बाद युविका का बेबी शॉवर इवेंट हाल ही

में हुआ। इस इवेंट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

युविका

चौधरी अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने अपने

बेबी शॉवर के लिए व्हाइट ड्रेस चुनी। इस ड्रेस में वह बेहद प्यारी लग रही

थीं। उनकी ड्रेस में ऑफ-शोल्डर स्लीव्स और स्वीटहार्ट नेकलाइन थी। उनके लुक

को फैंस काफी पसंद करते हैं। इवेंट में युविका के पति प्रिंस नरूला ने

सफेद पैंट के साथ हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी। युविका चौधरी की गोदभराई

में परिवार से सदस्यों के अलावा कई मशहूर हस्तियों ने भी शिरकत की थी।

प्रिंस

और युविका का एक वीडियो पैपराजी अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें दोनों

क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं। प्रिंस युविका के बेबी बंप को प्यार से

चूमते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस ने कमेंट कर कपल को शुभकामनाएं दी

हैं।

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की लव स्टोरी

युविका और

प्रिंस की शादी को छह साल हो गए हैं। इनकी प्रेम कहानी रियलिटी शो 'बिग बॉस

9' से शुरू हुई थी। इसी शो पर उनकी मुलाकात हुई और वहीं उन्हें प्यार हो

गया। प्रिंस युविका से सात साल छोटे हैं। युविका 41 साल की हैं और प्रिंस

33 साल के हैं। 'बिग बॉस' के घर में प्यार में पड़ने और कुछ सालों तक

एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 2018 में शादी कर ली। शादी के छह साल

बाद यह जोड़ा अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है। ये दोनों अपने

पहले बच्चे के स्वागत के लिए काफी उत्साहित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें