मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी 26 फरवरी को रांची रेल मंडल की योजनाओं का करेंगे ऑनलाइन शिलान्यास

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

22 फरवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 फरवरी को रांची रेल मंडल

की कई विकास योजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। अधिकारियों ने इसकी

तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री बालसीरिंग, गोविंदपुर, बानो व

ओरगा स्टेशन के अपग्रेडेशन की योजना का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा रेल

ओवरब्रिज का भी शिलान्यास करेंगे। हटिया-बंडामुंडा लाइन में लोधमा व

महाबुआंग में बने रोड अंडर ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा।

रांची से

भाजपा सांसद संजय सेठ ने रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास बनाने के लिए रेल

मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा था। उसे स्वीकृत कर लिया गया। इसके बनने से

लोगों को सुविधा होगी। रेलवे ने रांची को एक साल में लगभग 2000 करोड़ रुपये

का प्रोजेक्ट दिया है।

रांची रेल डिविजन में पहली बार केंद्र ने कई

बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति दी है। इनकी आधारशिला रखी जाएगी। चांदनी चौक

हटिया से प्रोजेक्ट भवन जानेवाली सड़क स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज

बनाया जायेगा। इसके बन जाने से लोगों को रेलवे फाटक के पास घंटों इंतजार

नहीं करना पड़ेगा। इसका निर्माण एनएचआई करेगा। इसके अलावा अरगोड़ा स्टेशन

के समीप दो व नामकुम में एक अंडरपास बनाया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें