मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:54 · नई दिल्ली संस्करण

देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रधानमंत्री, स्थानीय भाजपा नेताओं से की मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष विमान से गुरुवार को

देवघर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी समेत कई

नेताओं ने उनसे मुलाकात की। इसके अलावा देवघर एयरपोर्ट पर मोदी के स्वागत

के लिए संथाल परगना के तीन लोकसभा क्षेत्रों दुमका, गोड्डा और राजमहल से

भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी भी मौजूद थे।

देवघर

एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री हेलीकॉप्टर से जमुई के लिए रवाना हो गये। वे

जमुई लोकसभा क्षेत्र के खैरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से

एनडीए कोटे से लोजपा के उम्मीदवार अरुण भारती चुनाव लड़ रहे हैं। जमुई में

पहले चरण में ही मतदान होना है। प्रधानमंत्री मोदी उन्हीं के लिए चुनाव

प्रचार करने वाले हैं। इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास, सारठ विधायक

रणधीर सिंह और राजमहल विधायक अनंत ओझा भी मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री

मोदी से मुलाकात की जानकारी देते हुए गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने अपने

एक्स एकाउंट पर लिखा कि देवघर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री को भगैया व गोड्डा

के बुनकरों के विशेष तौर पर हस्तनिर्मित कमल फूल छपा शॉल भाजपा प्रदेश

अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ दिया। मेरे जैसे कार्यकर्ताओं के लिए यह

गौरव का पल है कि मोदी ने जिस पिछड़े क्षेत्र में एयरपोर्ट दिया, आज वो

दोबारा इस एयरपोर्ट पर आए। यही विकास है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें