प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी उर्वरक फैक्ट्री का किया उद्घाटन
धनबादः पीएम मोदी ने सिंदरी उर्वरक फैक्ट्री का उद्घाटन किया। धनबाद दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को यह फैक्ट्री समर्पित किया।पीएम मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया।पीएम ने सिन्दरी स्थित हर्ल कारखाने का उद्घाटन करने के साथ ही वहां से धनबाद रेल मंडल को सौगात दिया।इसके साथ ही हर्ल सिंदरी के प्लांट में स्थित सीसीआर रूम का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों से उसकी जानकारी भी ली। प्रधानमंत्री धनबाद रेल मंडल में 13,674 करोड़ रुपये की लागत से सात विकास योजनाओं का शिलान्यास किया है। इसके साथ ही 3,953 करोड़ की लागत से हुए विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया है। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, सीएम चंपई सोरेन, केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। लगभग 9 सौ करोड़ की लागत से इस फैक्ट्री का निर्माण किया गया है।सिंदरी उर्वरक फैक्ट्री के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद और कहा की आज से एक नई उम्मीद की शुरुआत हुई है। जिस चीज को लेकर के लोग निराश के गर्त में डूबे हुए थे उसमें एक आशा के रूप में नए क्षितिज का निर्माण करते हुए सिंदरी कारखाना का पुनर्जीवित हुआ है। यह खाद कारखाना केवल यूरिया का उत्पादन नहीं करेगा बल्कि विकास में एक नई राह करेगा 2013-14 में जहां कृषि क्षेत्र में कार्य करने के लिए 21933 करोड़ का बजट एलोकेशन होता था, आज हम 2023 24 मे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 111531 करोड़ का बजट कृषि क्षेत्र के लिए रखा गया है 2022-23 में रिकॉर्ड ऊंचाई 329 मिलियन टन का खाद्यान्न उत्पादन आज भारत में हो रहा है यह भरते हुए भारत का परिदृश्य है बागवानी के क्षेत्र में भी 355 मिलियन टन उत्पादन हो गया है इसी के साथ-साथ भारत जहां हम इंपोर्ट के बल पर जीने के लिए विवश थे आज 5 लाख करोड़ का एक्सपोर्ट हम इन क्षेत्रों में कर रहे हैं एग्रीकल्चर के क्षेत्र में हमारा एक्सपोर्ट या बता रहा है की पूरी दुनिया को हम बता रहे हैं कि भारत किस तरीके के साथ निर्भर हो रहा है।





