प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना
रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को रांची - वाराणसी के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस को ऑनलाइन हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।इस दौरान मौके पर राज्यपाल राधाकृष्णन, सांसद संजय सेठ, सांसद आदित्य साहू,सांसद समीर उरांव, विधायक कोचे मुंडा, विधायक सीपी सिंह, मंत्री दीपक बिरूवा, डीआरएम जेएस बिंद्रा सहित कई रेलवे के पदाधिकारी मौजूद थे। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि आने वाले दिनों में झारखंड की ट्रेनों को जल्द ही कंप्लीट इलेक्ट्रिफिकेशन कर और बेहतर किया जायेगा।भारत सरकार झारखंड को ट्रेनो की जो सौगात दे रही है, वो निश्चित रूप राजधानी के लोगों को राहत पहुंचायेगी।
मौके पर सांसद संजय सेठ ने कहा कि कुछ दिन पहले वादा किया गया था, वो आज पूरा हो रहा है। आज पीएम मोदी ने देश को 10 वंदे भारत समर्पित की है। उनमें एक रांची भी शामिल है। रांची डीआरएम ने बताया कि राजधानी से तीसरी नयी वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है।आज से देशभर में 10 नयी ट्रेनें शुरू की जा रही हैं। जिसमें रांची से बनारस तक वंदे भारत ट्रेन भी शामिल है। वंदे भारत ट्रेन से लोग वाराणसी की सफर सिर्फ 7 घंटे में पूरा कर सकेंगे।





