मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

झामुमाे, कांग्रेस और राजद से संकट में झारखंड का अस्तित्व : नरेन्द्र मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क4 मिनट का पठन

पश्चिम सिंहभूम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साेमवार कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने झारखंड के अस्तित्व को संकट में डाल दिया है। घुसपैठिए इनके वोट बैंक बन गए हैं। अदालत में भी इन्होंने झूठ बोल दिए। आदिवासी बेटियों से शादी कर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। रोटी, बेटी और माटी की पुकार को याद रखिए और झारखंड की पहचान बचाइए। झारखंड में एनडीए की सरकार बनाइए। आदिवासी बेटियों के नाम जमीन करने के लिए कानून बनाया जाएगा।झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा और शहीद पोटो हो की भूमि है। झारखंड की भूमि जनजातीय गौरव और आदिवासी शौर्य की साक्षी रही है। यह भूमि हमारे हो आदिवासी वीरों की गाथा गाती है। आज फिर कोल्हान में जेएमएम अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकन के लिए जनता ने कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। दोनों रैलियों को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा यहां ऐतिहासिक मतों के साथ सरकार बनाएगी। पूरा झारखंड एक सुर में कह रहा है कि रोटी, बेटी, माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा की सरकार।मोदी ने कहा कि भाजपा के लिए आदिवासी आकांक्षा और उनका स्वाभिमान सर्वोपरि रहा है। यही कारण है केंद्र में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब ही आदिवासी भाई-बहनों को अपना राज्य मिला। बीते दशक में भी हमने आदिवासियों को सामने रखने के लिए कई कदम उठाए हैं। भाजपा ने भगवान बिरसा के जन्मदिवस को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया। इसके साथ हमारी सरकार मातृभाषा का भी सम्मान करती है। इसलिए जब झारखंड भाजपा की सरकार सत्ता में आएगी तब हो सहित अन्य आदिवासी भाषाओं को उचित सम्मान मिलेगा।आदिवासी समाज को और बनाया जाएगा मजबूतप्रधानमंत्री ने कहा कि धान का एमएसपी 3100 रुपये होगा। किसानों को ये जानकारी दे दीजिए। पंचायतों को और सशक्त किया जाएगा। आदिवासी समाज को और मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा ने इसके लिए अलग मंत्रालय बनाया है। कांग्रेस ने तो इसकी जरूरत भी नहीं समझी। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना और पीएम जनमन योजना पर एक लाख करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा।युवाओं को नौकरी नहीं दी, पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दियामाेदी ने कहा कि झारखंड के युवाओं को वर्तमान सरकार ने नौकरी तो नहीं दी लेकिन पेपर लीक कराकर जीवन बर्बाद कर दिया। पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। तीन लाख निष्पक्ष भर्ती करायी जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने रविवार को संकल्प पत्र जारी किया है। दीदी गोगो योजना की घर-घर चर्चा है। हर माता-बहन ने इसे गले लगाया है। इसने नयी ऊर्जा भर दी है। हर महीने 2100 रुपये आएंगे और 500 रुपये में गैस सिलेंडर के साथ साल में दो गैस सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की है।झामुमो ने चंपाई सोरेन को किया अपमानितमोदी ने कहा कि झामुमो ने चंपाई सोरेन को अपमानित किया। उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा दिया। ये आदिवासी का अपमान नहीं है। झामुमो और कांग्रेस को महिला राष्ट्रपति बर्दाश्त नहीं हो रही हैं। सीता सोरेन के साथ इन्होंने क्या किया है। आपको अच्छे से मालूम है। एक कांग्रेस नेता ने इन्हें अपमानित किया है। इसके बाद भी झारखंड के मुख्यमंत्री ने कुछ भी नहीं कहा।भाजपा ने देश को दी पहली महिला राष्ट्रपतिमोदी ने कहा कि भाजपा ने आदिवासियों का सम्मान किया है। इन्हें कई अहम जिम्मेदारी दी गयी है। एक तरफ जहां राज्य की बागडोर उन्हें सौंपी गयी है, वहीं कई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। कांग्रेस ने कभी आदिवासियों को सम्मान नहीं दिया। बीजेपी ने देश को पहली महिला राष्ट्रपति दी है। मोदी ने झामुमो, राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो झारखंड के विरोधी थे, आज उनकी गोद में झामुमो बैठ चुका है। कांग्रेस आदिवासी विरोधी रही है। इसी कांग्रेस के सहारे झामुमो सरकार चला रहा है। सत्ता के लिए उसने इनसे गले मिला गया। मोदी ने कहा कि हो भाषा को उचित सम्मान मिलेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें