मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी कल झारखंड के दुमका में, नड्डा 29 मई को देवघर में, 30 मई को पहुंचेंगे राहुल गांधी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की

तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान

है। पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडी गठबंधन

के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संताल परगना पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी 28 मई को दुमका आ रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन के

लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी। इससे

पहले प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में छह चुनावी सभा कर चुके हैं।

गोड्डा

से तीन चुनावों से लगातार भाजपा के डॉ निशिकांत दुबे जीत रहे हैं। इस बार

भी निशिकांत दुबे मैदान में हैं। राजमहल सीट पर इस बार भाजपा ने ताला

मरांडी उम्मीदवार को बनाया है। कांग्रेस नेता और स्टार प्रचारक राहुल

गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा

और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी

नड्डा 29 मई को देवघर में तीन चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें