मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से रवाना, बस्ती और श्रावस्ती में जनसभा को करेंगे सम्बोधित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी,। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में

रात्रि विश्राम के बाद बुधवार पूर्वाह्न में वायुसेना के हेलीकॉप्टर से

बस्ती जनपद के लिए रवाना हो गए। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के बस्ती और

श्रावस्ती में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वह पहले बस्ती के राजकीय

पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज लोकसभा

क्षेत्रों की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.40 बजे श्रावस्ती

एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में उनकी जनसभा होगी। बस्ती और श्रावस्ती में

25 मई को मतदान होना है।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम

अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे। यहां दो दिवसीय प्रवास पर आने के बाद

उन्होंने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित

मातृशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया।

खास बात यह रही कि

किसी राजनीतिक दल की ओर से पहला महिलाओं का सम्मेलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन में मंच संचालन,मंच,व्यवस्था समेत सभी जिम्मेदारियां महिलाओं ने ही

संभाला। इस जिम्मेदारी का निर्वह्न भाजपा महिला मोर्चा काशी क्षेत्र ने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आग्रह पर किया और उनके उम्मीदों पर भी

मोर्चा की पदाधिकारी खरी उतरीं। सम्मेलन में लगभग 25 हजार मातृशक्ति को

सम्बोधित करने के बाद प्रधानमंत्री ने श्री संकटमोचन मंदिर में हाजिरी

लगाई। इसके बाद उन्होंने बरेका गेस्ट हाउस में हमेशा की तरह रात्रि विश्राम

किया। रात्रि विश्राम के बाद आज पूर्वाह्न में वाराणसी से चुनावी सभा के

लिए रवाना हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें