मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:33 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड को 1717.19 करोड़ की आठ सड़क परियोजनाओं की दी सौगात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची (झारखंड)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को झारखंडवासियों को 1717.19 करोड़ की आठ सड़क परियोजनाओं की सौगात दी है। कांके रोड स्थित सीएमपीडीआई के मयूरी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रधानमंत्री ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास पर लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सदस्य सुदर्शन भगत, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, एनएचएआई के मुख्य अभियंता उमेश कुमार सहित कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।

इन परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

-707 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 33 के रांची बाईपास का चार लेन का निर्माण किया जाएगा। इस बाईपास की लंबाई 26.27 किमी की होगी। रांची में ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी, रांची से जमशेदपुर के बीच हाई स्पीड कनेक्टिविटी मिलेगी।

-300.46 करोड़ की लागत से पोखरिया से गोविंदपुर तक चार लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बन जाने के बाद धनबाद से जामताड़ा, देवघर और दुमका जाने में लगने वाले समय में कमी आएगी। इसकी कुल लंबाई 15 किलोमीटर होगी।

-57 करोड़ की लागत से गुमला से कोलेबिरा तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग झारखंड के गुमला, सिमडेगा जिले से ओडिशा राज्य के राउरकेला को जोड़ता है। जनजाति क्षेत्र के राजमार्ग में इस समाज के जीवन में सुधार होने की संभावना है। इसकी कुल लंबाई 47.07 किलोमीटर की होगी।

-76.50 करोड़ की लागत से सुंदरपहाड़ी से धरमपुर तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इससे समय की बचत होगी। राइडिंग क्वालिटी मिलेगी। इसकी कुल लंबाई 27.05 किमी होगी।

-18.07 करोड़ की लागत से सुल्ताना से बिरहु तक सड़क निर्माण किया जाएगा। यह राजमार्ग हजारीबाग और चतरा जिले को जोड़ता है। यात्रा सुगम होगी और समय में कमी आएगी। इसकी लंबाई 10.5 किलोमीटर होगी।

-438 करोड़ की लागत से गिरिडीह बाईपास का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से रांची और देवघर तक यातायात सुगम हो जाएगी। इसकी कुल लंबाई 23.84 किलोमीटर की होगी।

-85.28 करोड़ की लागत से मुर्गातल से धनबाद तक सड़क निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बन जाने के बाद जमशेदपुर से धनबाद की यात्रा करने में समय कम लगेगी। इसकी कुल लंबाई 44 किलोमीटर की होगी।

-32.25 करोड़ की लागत से रूपनारायणपुर से जामताड़ा तक का सड़क निर्माण किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 20 किलोमीटर होगी। पश्चिम बंगाल सीमा से जामताड़ा, देवघर एवं दुमका जाने में समय में कमी आएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें