मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री सौगात देने आ रहे, फिर भी झामुमो को लग रहा डर: प्रतुल शाहदेव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री सौगात देने आ रहे, फिर भी झामुमो को लग रहा डर: प्रतुल शाहदेव

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर एक और बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का जब भी झारखंड में आगमन होता है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के खेमे में डर सा समा जाता है। प्रधानमंत्री खरबों रुपए की सौगात देने आ रहे हैं। लेकिन भ्रष्टाचार में लिप्त झारखंड मुक्ति मोर्चा को अब भी डर लग रहा है। ये डर स्वाभाविक भी है क्योंकि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी अभियान चल रहा है और हेमंत सरकार तो पूरे तरीके से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। लोकतंत्र के लिए यह डर अच्छा भी है।प्रतुल ने मंगलवार को कहा कि आदिवासियों और मूलवासियों की सबसे बड़ी दुश्मन झामुमो है। प्रतुल ने कहा कि जिन आदिवासी और मूलवासियों को हक देने और नौकरी देने के नाम पर झामुमो सरकार में आई थी, उन्हीं को सबसे ज्यादा इस सरकार में ठगा गया। 5 वर्षों में 25 लाख नौकरियां के जगह हक मांगने निकले आदिवासी मूलवासी छात्रों को लाठियां मिली और फर्जी मुकदमों में फंसाया गया।प्रतुल ने कहा कि खनन लीज की बात हो या जमीन लीज की बात हो सब पर सोरेन परिवार का कब्जा रहा। सब प्रतियोगी परीक्षाएं कदाचार के भेंट चढ़ गई।प्रतुल ने कहा कि हद्द तो तब हो गई जब मुख्यमंत्री ने माइनिंग मंत्री और मुख्यमंत्री रहते खुद के नाम पर माइनिंग लीज ले ली। हेमंत सरकार पर पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में 70 हजार करोड रुपए के घपले, घोटाले का आरोप लगा है।प्रतुल ने कहा कि हेमंत सोरेन बेल पर बाहर हैं।लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा ऐसा बयान दे रही जैसे वह दोष मुक्त हो गए ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें