मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

परिवर्तन यात्रा के जरिए राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचा रही भाजपा : अर्जुन मुंडा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी सिंहभूम। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि राज्य की जनता आज अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है और इस सरकार ने जनता को ठगने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस कारण जनता ने अब परिवर्तन का मन बना लिया है। परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भाजपा राज्य सरकार की नाकामियों को लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही है।मुंडा बुधवार को पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के आदित्यपुर में होटल क्रूज में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऊपरी मन से आदिवासियत की बात करती है लेकिन यहां पर आदिवासी ही सुरक्षित नहीं है, जिसका नुकसान आने वाले समय में होगा। इस देश में सभी लोगों तक मौलिक सुविधाएं पहुंचे, लोग सशक्त बनें इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार काम कर रही है लेकिन यहां की राज्य सरकार केंद्र के द्वारा भेजे गये पैसे का दुरुपयोग कर माफियाओं से लूटवा रही है। इनके जनप्रतिनिधि इसी कार्य में व्यस्त हैं।मुंडा ने कहा कि सत्ता में रहकर इस सरकार ने राज्य में लूट का रिकॉर्ड बनाया है। कहीं 35 करोड़ तो कहीं 300 करोड़ रुपये छापेमारी में मिल रहे हैं। राज्य के लोग बहुत निराश हैं। जनता प्रताड़ित हो रही है। कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रशासन अपराधियों को संरक्षण दे रहा है, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।मैं यह मांग करता हूं कि हेमंत सरकार मंईयां योजना के तहत मेरी बहनों को एकमुश्त पांच साल के लिए 60 हजार रुपये खाते में जमा करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें