मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

इंदौर-भोपाल समेत मध्य प्रदेश के छह शहरों को आज राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

- स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह आज नई दिल्ली में

भोपाल,

11 जनवरी । स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार वितरण समारोह आज (गुरुवार)

नई दिल्ली के भारत मण्डपम कन्वेंशन सेंटर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की

उपस्थिति में होगा। समारोह में राष्ट्रपति मुर्मू इंदौर-भोपाल समेत स्वच्छ

सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश के छह शहरों को

पुरस्कृत करेंगी। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, नगरीय एवं विकास

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी शामिल होंगी। यह

जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।

उन्होंने बताया कि

पुरस्कार वितरण समारोह में नगरीय विकास विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मण्डलोई,

नगरीय विकास आयुक्त भरत यादव, मिशन डायरेक्टर शिवम वर्मा के साथ पुरस्कृत

नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निकायों के अधिकारी भी मौजूद

रहेंगे।

गौरतलब है कि इंदौर शहर ने लगातार छह बार देशभर में स्वच्छ

शहर के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। इस बार भी इंदौर को प्रथम

पुरस्कार मिलने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो इंदौर लगातार सातवीं बार

देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव हासिल करेगा। इंदौर के अलावा मप्र के

अन्य पांच शहर भोपाल, महूकेंट, अमरकंटक, नौरोजाबाद और बुधनी राष्ट्रीय

स्तर पर स्वच्छ सर्वेक्षण में पुरस्कृत होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें