मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू आज से दो मार्च तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर, सबसे पहले जाएंगी रांची

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, 28 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) से दो

मार्च तक झारखंड और ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। वो आज रांची में झारखंड

केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी। आज ही

वो ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलि-डे होम की आधारशिला भी

रखेंगी। यह जानकारी पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने विज्ञप्ति में दी है।

पत्र

सूचना कार्यालय के अनुसार, राष्ट्रपति रायरंगपुर में विभिन्न सड़क

परियोजनाओं तथा एक खेल परिसर की आधारशिला रखेंगी। इसके साथ ही बरसाही में

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ भी करेंगी। राष्ट्रपति कल

(गुरुवार) क्योंझर में गोनासिका के कदलीबाड़ी गांव में पीवीटीजी के सदस्यों

के साथ बातचीत करेंगी। इसके बाद 'क्योंझर की जनजातियों: जनसमूह, संस्कृति

एवं विरासत' विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति शाम

को भुवनेश्वर में उत्कल विश्वविद्यालय के 53वें दीक्षांत समारोह में मुख्य

अतिथि होंगी।

पीआईबी के अनुसार, राष्ट्रपति मुर्मू पहली मार्च को

भांजा बिहार में बरहामपुर विश्वविद्यालय के 25वें दीक्षांत समारोह में भाग

लेंगी। इसके बाद में वे कटक में ओडिशा ब्रह्माकुमारीज के स्वर्ण जयंती

समारोह की शोभा बढ़ाएंगी। राष्ट्रपति भुवनेश्वर स्थित राजभवन में ओडिशा

सरकार द्वारा पीएम जनमन की प्रस्तुति देखेंगी। विज्ञप्ति के अनुसार, दौरे

के आखिरी दिन दो मार्च को राष्ट्रपति ओडिशा के संबलपुर जिले में संथा कबी

भीमा भोई से संबंधित विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेंगी। वे संबलपुर के मिनी

स्टेडियम में महिमा पंथ के अनुयायियों से भी भेंट करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें