मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:20 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने दी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को वेटिकन सिटी के सेंट पीटर बेसिलिका में पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि अर्पित की। सम्मान देने के लिए राष्ट्रपति मुर्मु के साथ मंत्री किरेन रिजिजू और राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन भी मौजूद थे।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रोम पहुंचीं थी। यहां पर वे भारत सरकार और जनता की ओर से शोक व्यक्त करने पहुंची हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उनकी श्रद्धांजलि देते हुए तस्वीरें साझा की हैं।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर हैं।राष्ट्रपति शनिवार को सेंट पीटर स्क्वायर में आयोजित अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। इसमें विश्वभर के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित रहेंगे।पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को हुआ था। उनके निधन पर भारत ने तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की थी। 26 अप्रैल यानी कल अंतिम संस्कार के दिन भी भारत में राजकीय शोक रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें