मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मु शुक्रवार को एमएसएमई दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राष्ट्रपति मुर्मु शुक्रवार को एमएसएमई दिवस के कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार, 27 जून को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित ‘एमएसएमई दिवस 2025, उद्यमी भारत कार्यक्रम’ की अध्यक्षता करेंगी। वह देश के सभी भागों से एकत्रित एमएसएमई को संबोधित करेंगी।सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि इस मौके पर सीजीटीएमएसई की ओर से एमएसएमई को दी गई 25 वर्ष की सेवा पूरी होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही विलंबित भुगतानों से संबंधित सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों की शिकायतों के ऑनलाइन समाधान के लिए पोर्टल का शुभारंभ होगा। इस कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, एमएसएमई राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे और खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज कुमार के साथ-साथ मंत्रालय और उसके संगठनों के अधिकारी भी शामिल होंगे।एमएसएमई दिवस 2025 देश के आर्थिक विकास में एमएसएमई क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान को स्वीकार करने का अवसर प्रदान करता है। यह अधिक लचीले, प्रतिस्पर्धी और भविष्य के लिए तैयार एमएसएमई क्षेत्र के लिए विभिन्न पहलों को लेकर लॉन्च पैड के रूप में भी काम करता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें