मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति मुर्मू 28 फरवरी को आएंगी रांची, सीयूजे के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची

(झारखंड), 20 फरवरी । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 फरवरी को रांची

आएंगी। वे झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के तीसरे दीक्षांत

समारोह में हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति 28 फरवरी को सुबह 10:30 बजे रांची

पहुंचेंगी। इसके बाद वे कांके प्रखंड अंतर्गत चेरी-मनातू स्थित विवि के नये

परिसर में आयोजित समारोह में शिरकत करेंगी। यहां से वे अपराह्न तीन बजे

दिल्ली लौट जायेंगी। राष्ट्रपति के रांची आगमन की जानकारी राज्य सरकार को

दे दी गयी है।

राष्ट्रपति बनने के बाद द्रौपदी मुर्मू का यह तीसरा

रांची दौरा होगा। इससे पूर्व वे वर्ष 2022 में रांची और बिरसा मुंडा की

जन्मस्थली उलिहातू गयी थीं। इसके बाद वर्ष 2023 में झारखंड हाई कोर्ट के

नये भवन के उद्घाटन तथा ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में भाग लेने आयी

थीं। राष्ट्रपति के विश्वविद्यालय कैंपस पहुंचने के लिए दो विकल्प तैयार

किये जा रहे हैं। इनमें एक बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सड़क मार्ग (रिंग रोड)

होते हुए चेरी-मनातू तक तथा दूसरा चेरी-मनातू में ही हेलिपैड का निर्माण कर

सेना के हेलीकॉप्टर से सीधे उतारने पर विचार किया जा रहा है। राष्ट्रपति

विश्वविद्यालय परिसर में दिन के 12 बजे से एक बजे तक शिरकत करेंगी तथा

विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करेंगी।

64 को गोल्ड और तीन को मिलेगा चांसलर मेडल

दीक्षांत

समारोह में विश्वविद्यालय के सत्र 2016-21 (पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड

कोर्स) तथा सत्र 2019-21 व सत्र 2020-22 (दो वर्षीय कोर्स) के 778

विद्यार्थियों को डिग्री दी जायेगी। 25 पीएचडी धारकों को भी डिग्री दी

जायेगी। 64 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल तथा तीन विद्यार्थियों को चांसलर

मेडल दिये जायेंगे। 64 गोल्ड मेडल में 35 लड़कियां शामिल हैं।

विश्वविद्यालय ने जारी किए ड्रेस कोड

दीक्षांत

समारोह में शामिल होने के लिए ड्रेस कोड को अनिवार्य किया गया है। भारतीय

परिधान को प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय ने ड्रेस कोड का निर्धारण

किया गया है। परीक्षा नियंत्रक के जारी पत्र के अनुसार प्रमाणपत्र प्राप्त

करने वाले में छात्राओं को सफेद सलवार-सूट एवं छात्रों के लिए सफेद

कुर्ता-पाजामा पहनकर आना निर्धारित किया गया है। एकेडेमिक कौंसिल एवं

एग्जीक्यूटिव कौंसिल के पुरुष सदस्यों के लिए क्रीम रंग का कुर्ता एवं सफेद

रंग का पाजामा तथा महिला सदस्यों के लिए क्रीम रंग की साड़ी को ड्रेस के

तौर पर अनिवार्य किया गया है।

समारोह में सम्मिलित होने वाले

विद्यार्थियों, एकेडेमिक कौंसिल एवं एग्जीक्यूटिव कौंसिल को खादी का

उत्तरीय तथा शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों को सिल्क का उत्तरीय

विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान किया जायेगा। दीक्षांत समारोह को लेकर विवि

में तैयारी जोर-शोर से चल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें