मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

राष्ट्रपति तीन दिवसीय दौरे पर 24 को आएंगी झारखंड, तैयारियां शुरू

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर 24 मई को झारखंड आयेंगी। वे 24 से 26 मई तक झारखंड में रहेंगी। उनके कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद सरकार और प्रशासन ने तीन जिलों देवघर, खूंटी और रांची में तैयारियां शुरू कर दी है। ईस्टर्न एयर कमांड के सीनियर मेंटनेंस स्टाफ देवेंद्र श्रीवास्तव आज बाबा मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर में अहले सुबह पूजा करने के बाद मंदिर की भौगोलिक स्थिति व अलग-अलग जगहों को देखकर रिपोर्ट तैयार की।मुर्मू 24 मई को एयरफोर्स के विमान से सुबह सात बजे नयी दिल्ली से रवाना होंगी और सुबह 8:55 बजे देवघर पहुंचेंगी। वहां 9:20 बजे बाबा बैद्यनाथ के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद 10:20 बजे वह देवघर सर्किट हाउस पहुंचेंगी। पूजा के बाद राष्ट्रपति करीब 30 मिनट तक परिसदन में रुकेंगी। यहां पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें बाबा मंदिर का स्मृति चिह्न, प्रसाद आदि भेंट की जायेगी। इसके बाद करीब 11 बजे राष्ट्रपति का विमान रांची के लिए रवाना होगा।राष्ट्रपति का विमान दोपहर 12:00 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेगा। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और 12:30 बजे अलबर्ट एक्का चौक स्थित अलबर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। राष्ट्रपति दोपहर एक बजे राजभवन पहुंचेंगी। विश्राम करने के बाद राष्ट्रपति राजभवन में ही दोपहर 3:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आदिम जनजाति समूह से मुलाकात करेंगी। शाम पांच बजे से छह बजे तक झारखंड हाई कोर्ट के नये भवन का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद रात्रि विश्राम के लिए वे राजभवन लौटेंगी।रांची के धुर्वा के तिरिल मौजा में 24 मई को हाई कोर्ट भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में भारत के सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सहित कई जस्टिस मौजूद रहेंगे। लगभग 600 करोड़ की लागत से बनकर तैयार झारखंड का नया हाई कोर्ट देश का सबसे बड़ा हाई कोर्ट कैंपस है। इसका क्षेत्रफल सुप्रीम कोर्ट के कैंपस से भी साढ़े तीन गुणा ज्यादा है। इसके लिए झारखंड सरकार की ओर से 165 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। इसमें 72 एकड़ जमीन पर हाई कोर्ट बिल्डिंग सहित वकीलों के लिए आधारभूत संरचना तैयार की गयी है। शेष जमीन पर न्यायाधीशों और रजिस्ट्री के कर्मियों के लिए आवासों का निर्माण कराया जाना है।ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिलराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जाएगा। समारोह में बीटेक के दो ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जायेगा।एमटेक दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी- के टॉपरों के बीच एक-एक गोल्ड मेडल बंटेगा। इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड प्रदान किया जाएगा। इसी दिन शाम चार से पांच बजे तक नामकुम स्थित जेयूटी परिसर में ट्रिपल आईटी के दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।इस समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहेंगे।खूंटी में महिला सम्मेलन को करेंगी संबोधित25 मई की सुबह 10:30 बजे से 11:30 बजे तक खूंटी स्थित स्टेडियम में कल्याण विभाग की ओर से आयोजित महिलाओं के कार्यक्रम को संबोधित करेंगी। रांची राजभवन में रात्रि विश्राम के बाद 26 मई की सुबह नौ बजे से 10:00 बजे तक उनका विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का कार्यक्रम निर्धारित है। दिन के 11:30 बजे राष्ट्रपति बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से नयी दिल्ली चली जायेंगी

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें