मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

घाटशिला उपचुनाव: 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतों की गिनती

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
घाटशिला उपचुनाव: 15 टेबल पर 20 राउंड में होगी मतों की गिनती

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने बुधवार को महिला विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में आयोजित मतगणना दलों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो ऑब्जर्वर की नियुक्ति की गई है। प्रशिक्षण के दौरान पर्यवेक्षकों को ईवीएम की सील की जांच, काउंटिंग प्रक्रिया की निगरानी और परिणाम पत्रक की तैयारी से संबंधित जानकारी दी गई। मतगणना सहायकों को नियंत्रण इकाई से परिणाम पढ़ने, डेटा दर्ज करने और आवश्यक फॉर्म भरने की प्रक्रिया सिखाई गई, वहीं माइक्रो ऑब्जर्वरों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक राउंड में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) को प्रत्येक हॉल में समग्र समन्वयक की भूमिका सौंपी गई है, जो किसी भी तकनीकी या प्रक्रिया संबंधी समस्या का तत्काल समाधान करेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वीवीपैट पर्चियों की गणना भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी।जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया चुनाव की विश्वसनीयता का सबसे अहम चरण है, इसलिए प्रत्येक कर्मी को आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करना अनिवार्य है। निष्पक्षता और पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। केंद्र में केवल अधिकृत पासधारी व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा और संपूर्ण प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में संपन्न होगी।मतगणना कार्य 14 नवम्बर को को-ऑपरेटिव कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जहां कुल 15 टेबल पर 20 राउंड में मतों की गिनती की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें