मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

राज्य में 14 केंद्रों पर मतगणना की तैयारी पूरी: रवि कुमार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची, । मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि झारखंड

के 14 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना 14 केंद्रों पर होगी। मतगणना की

सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू

होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। इसके बाद इवीएम के मतों

की गणना होगी। के. रवि कुमार सोमवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकारों

से बातचीत कर रहे थे।

एजेंट मतगणना केंद्र के कैंपस से बाहर निकले, तो फिर नहीं जा सकेंगे भीतर

रवि

कुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के नियमों के तहत मतगणना केंद्र के

भीतर किसी भी तरह का क्म्युनिकेशन डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी।

मतगणना केंद्र के भीतर गए एजेंट यदि एक बार भी मतगणना केंद्र के कैंपस से

बाहर निकले, तो दोबारा वह भीतर नहीं जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि मौसम

पूर्वानुमान में बताया गया है कि मतगणना के दौरान पलामू और चतरा में पारा

44 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। कोल्हान में दोपहर बाद बारिश का

पूर्वानुमान है।

चतरा-कोडरमा में 27 राउंड और खूंटी में 16 राउंड में होगी मतगणना

रवि

कुमार ने बताया कि सबसे अधिक 27 राउंड में चतरा व कोडरमा में मतगणना होगी।

खूंटी में सबसे कम 16 राउंड में मतगणना होगी। इसी तरह गोड्डा में 26,

हजारीबाग और धनबाद में 25, दुमका और सिंहभूम में 24, राजमहल में 23, पलामू

में 22, जमशेदपुर में 21, रांची और लोहरदगा में 20 तथा गिरिडीह में 19

राउंड में मतगणना होगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 465 टेबल बनाये गये

हैं। इवीएम के मतों की गिनती 1429 टेबलों पर होगी। उन्होंने बताया कि

गाण्डेय विधानसभा क्षेत्रे उपचुनाव की मतगणना 24 राउंड में होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें