मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:22 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज: मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज: मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित जार्जटाउन क्षेत्र में हासिमपुर पुल के समीप वाहन चेकिंग के दौरान सोमवार भोर में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश पुलिस से हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गए। दोनो बदमाशों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस उपायुक्त नगर अभिजीत कुमार ने बताया कि गोली लगने घायल झूंसी थाना क्षेत्र के निवासी आजम खान और मंसूर अहमद हैं। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एडीसीपी नगर ने बताया कि सोमवार भोर में शहर क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। वाहन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति हासिमपुर पुल के समीप पुलिस टीम को देखते ही भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ फायरिंग की। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। पुलिस टीम ने तत्काल उपचार के लिए दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि दोनों झूंसी थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इस संबंध में दोनों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें