मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

प्रयागराज : पूर्व पार्षद को गोली मारकर मोटरसाइकिल सवार अपराधी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रयागराज : पूर्व पार्षद को गोली मारकर मोटरसाइकिल सवार अपराधी फरार

प्रयागराज। दारागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टहलने निकले पूर्व पार्षद को मोटरसाइकिल सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस उपायुक्त नगर अभिषेक भारती ने बताया कि शुक्रवार सुबह जार्जटाउन निवासी अशोक सोनकर (65) घर से टहलने के लिए पैदल परेड ग्राउंड गया था। वापस लौटते समय बाघम्बरी डाउटपुल के समीप मोटरसाइकिल सवार बदमाश पहुंचे और तमंचे से गोली मारकर फरार हो गए। गोली लगते ही अशोक सोनकर चीखते हुए रोड पर गिर गया। गोली चलने पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल पूर्व पार्षद अशोक सोनकर को तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस सूचना पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने अबतक कोई तहरीर नहीं दी है। हालांकि सूचना लूट की दी गई थी। तहरीर मिलते ही दारागंज थाने में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें