प्रकाश पर्व पर समागम 22 जून को
रांची, । सिखों के छठे नानक और गुरु अर्जन देव के सुपुत्र
हरगोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव 22 जून को मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य
पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा द्वारा कृष्णा नगर कॉलोनी
गुरुद्वारा और श्री गुरु सिंह सभा रांची द्वारा विशेष दीवान सजाए जाएंगे।
22
जून को मेनरोड गुरुद्वारा में 10 बजे अखंड पाठ के भोग के बाद हजूरी रागी
भाई भरपूर सिंह और कृष्णा नगर कॉलोनी गुरुद्वारा में स्त्री सत्संग सभा की
मंडली शबद गायन कर दीवान की शुरुआत करेंगे।





