मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

झारखण्ड: मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, कोई नहीं पहुंचा शव लेने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखण्ड: मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शवों का हुआ पोस्टमार्टम, कोई नहीं पहुंचा शव लेने

बोकारो। बोकारो के लुगुपहाड़ी जंगल में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए आठ नक्सलियों को मार गिराया था। इन सभी नक्सलियों के शव देर रात भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच चास स्थित अनुमंडलीय अस्पताल लाए गए, जहां चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम किया।मारे गये नक्सलियों में दो महिला और छह पुरुष नक्सली शामिल थे। आश्चर्य की बात यह रही कि पोस्टमार्टम के बाद भी किसी नक्सली के परिजन उनका शव लेने नहीं पहुंचे।एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि आठों नक्सलियों का पोस्टामार्टम हो गया है। इलाके में सर्च अभियान जारी है।इनका हुआ पोस्टमार्टमजिन नक्सलियों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया उनमें प्रयाग मांझी, अरविंद यादव, साहेबराम मांझी, गंगाराम उर्फ पवन, महेश साव, तालो दी, महेश मांझी और रंजू मांझी शामिल हैं।उल्लेखनीय है कि सुरक्षा बलों को सोमवार को नक्सलियों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली थी। बोकारो के गोमिया थाना क्षेत्र के लुगुपहाड़ी जंगल में मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने इन आठ कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें