मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

रातू लूटकांड के दो आरोपितों के पोस्टर जारी, 20 हजार इनाम घोषित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रातू लूटकांड के दो आरोपितों के पोस्टर जारी, 20 हजार इनाम घोषित

रांची। शहर के रातू थाना क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से दिनदहाड़े 14 लाख रुपये लूट के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपितों के पोस्टर जारी किए हैं। सूचना देने वाले को 20 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।पोस्टर में बताया गया है कि रांची के रातू थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर, 2024 को स्टेट बैंक काठीटांड पास एक व्यवसायी से पैसे की छिनैती की गई थी, जिसमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान हुई है। इन दोनों अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी यदि किसी के पास हो तो वह नि:संकोच पुलिस को इसकी सूचना जरूर दे। सूचना देने वाले का नाम एवं पहचान पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा। पुलिस ने सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 9431706136, 9431706138, 9431706142 और 9431706175 जारी किया है।उल्लेखनीय है कि 26 दिसंबर की दोपहर रातू स्थित पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी 14 लाख रुपये लेकर बैंक में जमा करवाने के लिए निकले थे। बैंक से कुछ दूर पहले ही बाइक सवार दो अपराधियों ने कर्मचारी को रोका और पैसे भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद भी हो गई थी। अपराधियों की तस्वीर भी स्पष्ट रूप से पहचान की जा रही थी लेकिन इसके बावजूद रातू पुलिस कांड का खुलासा नहीं कर पाई है। इसके बाद वरीय अधिकारियों ने घटना में शामिल अपराधियो के पोस्टर जारी किए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें