मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

शिवभक्तों की नि:शुल्क कांवर यात्रा के पोस्टर का विमोचन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शिवभक्तों की नि:शुल्क कांवर यात्रा के पोस्टर का विमोचन

पूर्वी सिंहभूम।शहर से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर जाने वाली नि:शुल्क कांवर यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ द्वारा आयोजित इस यात्रा के प्रचार के लिए शुक्रवार को कदमा स्थित रंकणी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पोस्टर का विमोचन किया गया। इस वर्ष यात्रा में 1000 से अधिक शिवभक्त शामिल होंगे।बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की ओर से आयोजित होने वाली यह नि:शुल्क कांवर यात्रा 25 जुलाई, शुक्रवार को जमशेदपुर से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगी। पोस्टर विमोचन के अवसर पर संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने कहा कि पोस्टर का उद्देश्य अधिक से अधिक शिवभक्तों तक यात्रा की जानकारी पहुँचाना है ताकि इच्छुक भक्त पोस्टर पर दिए गए नंबरों पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकें।उन्होंने बताया कि यात्रा कुल आठ दिनों की होगी और इसमें शामिल श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए कांवरिया पथ के सभी प्रमुख स्थान सुरक्षित कर लिए गए हैं। यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए डॉक्टर, नर्स, आवश्यक दवाइयाँ और एंबुलेंस की भी विशेष व्यवस्था की गई है। जत्था बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना होगा।इस यात्रा में सोनारी, कदमा, बिष्टुपुर, साकची और मानगो के शिवभक्त विशेष रूप से शामिल होंगे। सभी भक्तों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड रहेगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में विकास सिंह के अलावा दीपू सिंह, अरविंद महतो, संजय सिंह, आशुतोष सिंह, प्रकाश वर्मा, एस. कार्तिक राव, विनोद रजक, छोटे लाल सिंह, पुष्पा सरदार, राहुल दुबे, गणेश मछुआ, नोनी मछुआ, सुखदेव मुखी, शिव साहू, सुजीत पांडे, संदीप शर्मा और प्रमोद साहू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें